टीकाकरण जागरूकता के प्रयास----शहीद नंदकुमार पटेल

 


विश्वविद्यालय से संबद्ध के. पी. महाविद्यालय& के.पी.हायर सेकण्डरी स्कूल बँधापाली सारंगढ़ जिला रायगढ़ की रासेयो इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पा देवांगन मैम एवं एम. डी.श्री जयराम पटेल एवं स्कूल प्राचार्य श्री संतोष पटेल डारेक्टर श्री पुरुषोत्तम पटेल के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी जानकी साव व महेंद्र पटेल के नेतृत्व में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने गांव में लोंगो को दीवार लेखन रंगोली व स्वयं टीका लगवाकर लोंगो को जागरूक करने का सफल प्रयास कर रहें हैं ।वहीं दूसरी ओर टीका करण से संबंधित अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश में लगे है ताकि कोरोना की रोकथाम हो सके ।औऱ लोंगो का स्वास्थ्य लाभ हो सके।स्वयं सेवक 18उम्र से अधिक वालों को टीकाकरण कराने ,अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी प्रोत्साहित कर रहें हैं। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर टेस्टिंग कराने की सलाह देते हुये अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे है।रासेयो के वैलेंटियर्स पूरे उत्साह के साथ कोरोना जागरूकता अभियान में कार्य करते दिखाई दे रहें हैं।लोंगों से विनम्र अपील करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं।

NSS K.P. college & school bandhapali sarangarh raigarh cg



Previous Post Next Post