सारंगढ़ जनपद के नजदीक दुकान खोलकर बैठे संचालित जीएसटी बिल वेंडर पर उठे सवाल, कई पंचायतों में एक ही नाम से लगाए जा रहे बिल

सारंगढ़ :-  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले सारंगढ़ जनपद पंचायत के नजदीक संचालित जीएसटी बिल वेंडर को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। संतोष पटेल के द्वारा पंचायतों में विभिन्न सामग्रियों के लिए जीएसटी बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि किसी पंचायत को सीमेंट, रेत, गिट्टी, सरिया अथवा अन्य निर्माण सामग्री का बिल चाहिए तो वह संतोष पटेल से जीएसटी बिल प्राप्त कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, संतोष पटेल स्वयं के नाम के अलावा अपनी पत्नी टीसी पटेल के नाम से भी जीएसटी बिल तैयार कर कई ग्राम पंचायतों में लगा जा रहा है । बताया जाता है कि अधिकांश पंचायतों में इन्हीं दोनों नामों से बिल प्रस्तुत किए गए हैं।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह बताई जा रही है कि संतोष पटेल के पास निर्माण सामग्री की कोई फर्म या दुकान संचालित नहीं है। वह मुख्य रूप से एक कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता है, जहां फोटो कॉपी, ऑनलाइन कार्य एवं अन्य कंप्यूटर संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पंचायतों में उनके नाम से निर्माण सामग्री के जीएसटी बिल लगाए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो कई ग्राम पंचायतों के सचिव अपने % का जो हिस्सा रहता है उसे संतोष पटेल के gst ने लगाकर आहरण करते है एवं संबंधित दस्तावेज भी संतोष पटेल के पास ही जमा करते हैं। इतना ही नहीं, बिल उपलब्ध कराने एवं भुगतान संबंधी प्रक्रिया के नाम पर लगभग 3 प्रतिशत राशि वसूली भी की जाती है
Previous Post Next Post