खेतों की पैराली न जलाने चलाया जागरूकता अभियान

 


कोसीर । शास.उच्च.माध्य. विद्यालय एनएसएस इकाई कोसीर के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े द्वारा स्वयं सेवकों के माध्यम से किसानों द्वारा खेतों की पैराली को नही जलाने हेतु अपील किया गया है। पैराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है । छोटे -छोटे जीव जंतु भी आग के चपेट में आकर मर जाते है। खेतो के मेड़ो पर लगे पौधे आग से झुलस जाते है । जिससे पर्यावरण व जीव जंतुओं को काफी हानी पहुंचती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सभी किसानों एवं सरपंच, सचिवों को भी निवेदन किया गया है कि - खेतों मे रखे पैराली को गौठान तक पहुंचाने में लोगों का सहयोग प्रदान करें , ताकि गौठान में रहने वाले मवेशियों को पर्याप्त चारा मिल सके। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आदर्श गौठान कोसीर को स्वयं के खर्च से दो ट्रैक्टर पैरा दान किया गया है। कोसीर के सरपंच लाभोराम लहरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद कहा जिससे और भी लोगों को पैरा दान की प्रोत्साहन मिलेगी। जागरूकता अभियान में कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े स्वयंसेवक अभिषेक जोल्हे, अपूर्व चंद्रा, रोशन सुमन, केशव टंडन, सनी जांगड़े शामिल रहे।



Previous Post Next Post