डीआरसी बैठक में दो शोधार्थियों का चयन

सारंगढ़/ मंगलवार को स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से संबद्ध पीएच.डी. (हिंदी) कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय शोध समिति (डीआरसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या भोई ने की।
बैठक में शोध निर्देशक डॉ. चन्द्रिका चौधरी, शोध समिति सदस्य डॉ. सीमा रानी प्रधान तथा डॉ. राजेश दुबे (सेवानिवृत्त प्राचार्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान प्रस्तुत शोध प्रस्तावों पर विस्तार से विचार–विमर्श किया गया। समिति द्वारा निर्धारित अकादमिक मापदंडों के आधार पर त्रिदेव राज आनंद किशोर(सारंगढ़) एवं कमला नायक(बसना) का चयन शोध छात्र–छात्रा के रूप में किया गया।
इसी अवसर पर द्वितीय डीआरसी बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शोध छात्रा कुसुम नेताम के शोध-सारांश पर विचार–विमर्श करते हुए आंशिक संशोधन किए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित प्रथम डीआरसी बैठक में कुसुम नेताम एवं रेणु सामल खत्री का शोधार्थी के रूप में चयन किया जा चुका है, जिनमें से कुसुम नेताम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कोर्सवर्क परीक्षा में सफल रही हैं।
समिति के सदस्यों ने चयनित सभी शोधार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने शोध कार्य के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं अकादमिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।
Previous Post Next Post