सारंगढ़ विधायक व सारंगढ़ विधानसभा के संगठन के पदाधिकारीयो ने भी मुलाकत

  


 कोसीर ।रायपुर बीज निगम भवन में आज आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू सारंगढ़ द्वारा शपथ ग्रहण किया गया । शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुख्यमंत्री निवास में मिलकर आशीर्वाद लिए और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गौ सेवा आयोग में सदस्य बनाये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किये ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से सारंगढ़ से पहुंचे पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकत किये ।जिसमें सारंगढ़ विधायक श्रीमतीं उत्तरी जांगडे ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय दुबे ,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,ब्लॉक कांग्रेस उलखर कोसीर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद भारद्वाज , ब्लॉक कांग्रेस नगर महामंत्री अश्वनी चन्द्रा ,रमेश खूंटे ,विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे जी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post