ठंडा राम बेहरा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष



लैलूंगा: - आदिवासी विकास खंड लैलूंगा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पद पर ठंडाराम बेहरा के पुनः ताजपोशी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है। ज्ञात रहे कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्षों की लिस्ट जारी किया गया। विधानसभा लैलूंगा के अंतर्गत विकासखंड लैलूंगा, तमनार तथा पश्चिमी रायगढ़ (परिसीमन) के भी अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष पद पर ठंडाराम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के अध्यक्ष पद पर बिहारी लाल पटेल, जबकि पश्चिमी रायगढ़ परिसीमन के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रामलाल पटेल की नियुक्ति किया गया। ज्ञात रहे लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत तीनों विकास खंडों में निवर्तमान अध्यक्षों पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भरोसा जताया तथा उन्हें पुनः नियुक्त किया है। आज जैसे ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर ठंडा राम बेहरा के पुननियुक्ति के समाचार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिला कार्यकर्ताओं में खुशियां छा गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दिए तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा को बधाई देने वालों में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा, उपाध्यक्ष लखनलाल सारथी, नगर पंचायत लैलूंगा के प्रथम अध्यक्ष सुरेश डगला, एल्डरमैन भारती राज डगला, एल्डरमैन वीरेंद्र शाह, नगर पंचायत लैलूंगा के उपाध्यक्ष रविंद्र पाल धुर्वे, पार्षद कृष्णा जायसवाल, पार्षद आदित्य बाजपेई, पार्षद प्रेम गुप्ता, पार्षद बाबूलाल बंजारे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती गीता पैकरा, आकृत सारथी, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, हुसैन मोहम्मद, नेतराम साहू, ह्रदय राम दाउँ, भूपदेव पटेल, संजय शुक्ला, युवा कांग्रेस संयोजक प्रमोद प्रधान, मनोज यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज श्री बेहरा को विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत करके बधाइयां दी।

Popular posts from this blog

1 करोड़ के बीज निगम गोदाम भवन निर्माण का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ एग्रीकल्चर कॉलेज चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं ने बीज उपचार एवम जैम जैली का विधि प्रदर्शन किया

प्लास्टिक मुक्त भारत एवं आस पास परिवेश की साफ-सफाई कर स्वच्छता व जागरूता का दिया संदेश