स्थानीय खेलभांठा मैदान सारंगढ में आज सीनियर्स और पार्थ अकेडमी के बीच सद्भावना मैच खेला गया ।
टॉस जीतकर सीनियर्स नेपहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 154 रन का स्कोर खड़ा किया जिस्म3 सीनियर्स की तरफ से संतोष आत्मपूज्य,हेमंत चौहान, राणा , गुलाब साहू ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया ।
वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्थ की टीम ने शुरूआती झटके से सम्हलते हुए गोलू चंद्रा और सागर दीवान ने अच्छी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रही थी लेकिन सीनियर्स ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए पार्थ अकेडमी को 124 के स्कोर पर रोक दिया और मैच अपने नाम किया।
इस तरह सीनियर्स ने पार्थ अकेडमी को 32 रन शिकस्त देकर मैच अपने नाम किया ।
*मैच के आयोजक रहे त्रिलोक सिंह मैत्री,संतोष आत्मपूज्य,संतोष महंत,अश्वनी चंद्रा,गोलू चंद्रा* ने दोनों टीमो केसभी खिलाडियो को बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में बेहतर खेल निखारने की शुभकामनाए दी।
