Advertisement

खुशियों की सौगात उत्तरी के ''हाँथ'' अधिकांश लोगों ने की कार्यकाल की तारीफ जनता का भरोसा वर्तमान विधायक पर कायम

 सारंगढ़ न्यूज़.



सारंगढ अंचल के ज्वलन्त मुद्दों पर विगत दिनों से टीम सारंगढ टाइम्स लगातार ऑनलाइन सर्वे का आयोजन कर रही है। सर्वे में जहां जनता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने लगी है वही दिनों दिन लोगों में ऑनलाइन वोटिंग के प्रति भी जागरूता व रुचि देखने को मिल रही है। पहले व दूसरे सर्वे के मुकाबले इस बार के सर्वे में सबसे ज्यादा संख्या में आम लोगों के द्वारा वोटिंग किया गया। सारंगढ टाइम्स की टीम ने सबसे पहले सारंगढ के जिला निर्माण वाले मुद्दे को रखकर सर्वे करवाया था वहीं दूसरे सर्वे में पुलिसिया कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधि को होने वाले नुकसान के बारे में सर्वे करवाया था। तीसरे सर्वे में सारंगढ टाइम्स ने कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष को मुद्दा बनाया और उक्त विषय में जनता से राय मांगी की आखिर कांग्रेस के 2 वर्ष का कार्यकाल सारंगढ वासियों के लिए कैसा रहा जिसमें आशानुरूप ही लोगों ने वर्तमान कार्यकाल को उत्कृष्ट कार्यकाल का तमगा दिया। 

15 दिवसीय सर्वे में 700 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

चूंकि सर्वे पूरे 2 वर्षीय कार्यकाल का था जिस कारण से उक्त सर्वे को 7 दिन के स्थान पर पूरे 15 दिन तक लगभग 30000 लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा गया जिसमे लोगों का जबरदस्त उत्साह व जागरूकता देखने को मिली। पहले सर्वे में जहां 121 लोगों ने हिस्सा लिया था वहीं दूसरे सर्वे में 350 लोगों ने अपनी राय प्रेषित की थी किन्तु इस 15 दिवसीय सर्वे में पूरे 710 लोगों ने सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी राय ऑनलाइन पोल के माध्यम से रखी। 30000 लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम 

से कोंग्रेस के वर्तमान कार्यकाल को लेकर सवाल किया गया व आमंत्रित किया गया जिसमे कुल 710 लोगों ने हिस्सा लिया। 

सवाल और विकल्प

सर्वे में सवाल किया गया था की 2 वर्षों में कांग्रेस का कार्यकाल सारंगढ के लिए कैसा रहा जिसमे विकल्प के तौर पर क्रमशः बहुत अच्छा, अच्छा, खराब और बहुत खराब के नाम जनता के समक्ष प्रस्तुत किये गए थे। सर्वे में पूछे सवाल का जनता ने जागरूक होकर जवाब दिया। 30000 लोगों के मध्य हुए सर्वे में 15 दिनों में कुल 710 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमे में 61प्रतिशत के साथ 426 लोगों के अनुसार कांग्रेस का कार्यकाल ''बहुत अच्छा'' रहा। वहीं 28.5 प्रतिशत के साथ 198 लोगों को लगता है की कांग्रेस का शासनकाल सारंगढ के लिए ''बहुत खराब'' रहा। 6.5 प्रतिशत वोटों के साथ 45 लोगों को लगता है की कार्यकाल ''अच्छा'' रहा और अंतिम में 5.89 प्रतिशत वोटों के साथ 41 लोगों को लगता है की कांग्रेस का कार्यकाल ''खराब रहा'' । 

ऑनलाइन सर्वे के लिए जागरूकता शुभ संकेत

सर्वे में जनता का इस तरह जागरूक होना इस क्षेत्र के लिए शुभ संकेत के तौर पर देखा जा सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में भी सारंगढ हित के लिए सारंगढ टाइम्स की टीम लगातार ज्वलन्त मुद्दों पर सर्वे करवाएगी जिससे ज्यादा कुछ नही तो भी जन प्रतिनिधियों को आईना जरूर नजर आता रहेगा। आगामी दिनों में जहां सारंगढ टाइम्स टीम रेल से जुड़े मुद्दों पर सर्वे कराएगी तो वही क्षेत्र में विपक्ष की भूमिका पर भाजपा या बसपा की सक्रियता पर भी सर्वे का शुभारंभ होगा। धान में सबसे बड़े घोटालेबाज सत्तापक्ष से या विपक्ष से जैसे आईना दिखाने वाले सर्वे भी आगामी दिनों में किये जाने हैं जिसमे लिए जनता का जागरूक होना अति आवश्यक है। इस बार के सर्वे में भी 700 लोगों से ज्यादा लोगों का हिस्सा लेना निश्चित तौर पर सक्रिय सकारात्मक मानसिकता वाले जन प्रतिनधियों व नेताओं के लिए एक अच्छा संकेत है।

वर्तमान विधायक पर जनता का भरोसा कायम

अगर सर्वे के आधार पर बात करें तो स्पष्ट तौर पर जनता का भरोसा वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े पर कायम नजर आता है। बीते दो वर्षों के कार्यकाल पर जनता ने ''बहुत अच्छा'' की मुहर ऑनलाइन सर्वे द्वारा जहां, जनता ने लगाया वहीं दूसरे नजरिये से यह भी बता दिया की आगामी दिनों में भी जिला निर्माण जैसे बड़े विषयों में जनता विधायक के साथ है। यही वजह है की जिला निर्माण जैसे बड़े विषयों पर जनता ने बेहद ही संजीदगी के साथ आगामी तीन वर्षों को ध्यान में रखकर वोट किया। सारंगढ अंचल में जिला निर्माण का मुद्दा एक ऐसा मुद्दा है जो नेताओं के दिमाग से किन्तु जनता के हृदय से जुड़ा हुआ रहता है। यही वजह है की जनता इस विषय में राजनिति न करती है और न ही करना पसंद करती है। 2 वर्षों के कार्यकाल को जनता द्वारा सराहा जाना सीधे तौर पर जनता द्वारा वर्तमान विधायक पर भरोसा व उम्मीद को दिखाता है।

आप भी ले सकते हैं हिस्सा

अगर आप भी सारंगढ टाइम्स के ऑनलाइन वोटिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो 9303032400 में wtsp कर अपना नाम पता भेजें जिससे आपकी सारंगढ टाइम्स की पीडीएफ कॉपी, सारंगढ टाइम्स वेब पोर्टल की न्यूज़ व ऑनलाइन वोटिंग की जानकारी भी प्राप्त होती रहेगी।