जिला भाजपा अध्यक्ष ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
भाजयुमो अध्यक्ष के साथ गाली-गलौच और घर पर पथराव का है मामला
बिना अनुमति विदाई पार्टी का आयोजन पर भी आखिर क्यो कार्यवाही नही?
जिला प्रशासन और पुलिस बचा रही है दोषियों को?
रायगढ़,
सारंगढ़ के थाना प्रभारी आशीष वासनिक के विदाई पार्टी में पुलिस के द्वारा किया गया गुड़ागर्दी और भाजयुमो अध्यक्ष के घर पर किया गया पथराव के मामले मे भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दोषी पुलिसकर्मीयो को तत्काल निलंबित करने की मांग किया है। कोरोना काल मे बिना अनुमति के किया गया इस विदाई पार्टी के आयोजको पर भी कानूनी कार्यवाही करने की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गत दिनो सारंगढ़ के भाजयुमो अध्यक्ष राजा गुप्ता के घर पर पुलिसकर्मीयो के द्वारा किया गया पथराव तथा गाली-गलौच की घटना को गुड़ागर्दी बताते हुए पूरे मामले मे दोषी पुलिसकर्मीयो को निलंबित करने की मांग किया है। उन्होने पूरी घटना को निंदनीय करार देते हुए जिला प्रशासन से पूछा है कि बिना अनुमति के चंद पुलिसकर्मीयो के द्वारा होटल मे विदाई पार्टी का आयोजन करना और उस आयोजन मे दो सौ से अधिक लोगो को एकत्रित करना क्या कानून का उल्लंघन नही है। जिलाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि कुछ पुलिसकर्मी विदाई पार्टी के नाम पर कोरोना नियमो का पालन नही कर बिना अनुमति के दो सौ लोगो के आयोजन को किये तथा तेज आवाज मे डीजे बजाने को लेकर आपत्ति करने पर भाजयुमो अध्यक्ष राजा गुप्ता के साथ ना सिर्फ गाली-गलौच किये बल्कि जान से मारने की धमकी भी दिये। उन्होने कहा कि विडियो मे साफ दिख रहा है कि सारंगढ़ के स्थानान्तरित थाना प्रभारी पुलिस के आरक्षको को आदेश दे रहे है कि राजा गुप्ता का मोबाईल छिनकर विड़ियो डिलीट कर दो। टी.आई. का यह रवैया रायगढ़ पुलिस के सोशल पुलिसिंग पर एक दाग नुमा है। बिना अनुमति के होटल मे पार्टी करना और तेज आवाज मे डीजे बजाना साथ ही बिना मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये बिना गुड़ागर्दी करने जैसे हरकतो से रायगढ़ पुलिस की छबि को गहरा धक्का लग रहा है। भाजयुमो के अध्यक्ष राजा गुप्ता का निवास उस होटल से लगा हुआ है तथा नियमो को तोड़कर किये जा रहे इस पार्टी पर विरोध जताने पर पुलिस ने जान से मारने का प्रयास किया। दो-तीन पुलिसकर्मी छत के सहारे राजा गुप्ता के छत पहुंचकर उनको मारने का भी प्रयास किया। वही गाली-गलौच और उठा के ले आने का विड़ियो भी साफ तौर पर देखा जा सकता है इसके बाद भी सप्ताह भर होने को है और एक भी पुलिसकर्मी पर कोई कार्यवाही तक नही हुई है जबकि पुलिस के आला अधिकारियो और जिला प्रशासन आदि को पूरी घटना से अवगत कराकर दोषी पुलिस अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग किया है। बीते दिनों राजधानी रायपुर मे पूर्व मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह ने भी पूरे घटना को निदंनीय करार देते हुए कार्यवाही हेतु डीजीपी को पत्र लिखा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रशासन से मांग किया है कि नियमो को तोड़कर पार्टी करने और गाली-गलौच कर पथराव करने और गुड़ागर्दी करने वाले दोषी पुलिस कर्मीयो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाये अगर दोषी पुलिसवालो पर कार्यवाही नही किया गया तो जिला भाजपा पूरे जिले मे आंदोलन करेगी।
