कोसीर - उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण रोजगार मंत्री उमेश पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर एनएसयूआई उलखर-कोसीर के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक कोसीर में बगैर मास्क के घूमते हुए लोगों,सब्जी, किराना,मेडिकल स्टोर्स पर खरीददारी करने वाले लोगों एवं राहगीरों को मास्क का वितरण किया। बता दें कि जिले व प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ रहा है जिसके लिए अभी मास्क ही इस संक्रमण को रोकने का उपाय है। मास्क वितरण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने चहेते युवा नेता के जन्मदिन को यादगार बनाया। इस कार्यक्रम की अगुवाई उलखर-कोसीर एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष हेमंत चन्द्रा,विधानसभा महासचिव गुलशन लहरे ने की जिसमें अनिल दास महंत, आर्यन लहरेे, देवराज भारती, लोकेश बनज, नरेश लहरे, श्रीदेव कोसले, कमल कोसले, अंकित कर्ष, शशिकांत कर्ष, राहुल टंडन, डालेश साहू, युवा पत्रकार श्याम पटेल एवं एनएसयूआई साथीयों कि सक्रिय भूमिका रही।


