अवैध महुआ शराब कोचियों पर कोसीर पुलिस की बडी़ कार्यवाही,एक दिन में 3 अलग- अलग जगहों से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी रिमांड पर जेल दाखिल,अवैध महुआ शराब कारोबारियों में मची हड़कंप


कोसीर
- क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियों पर कोसीर पुलिस ने बडी़ कार्यवाही की है। अवैध महुआ शराब बनाने एवं बेचने वालों पर कडी़ कार्यवाही करने जिला पुलिस कप्तान संतोष सिंह एवं एसडीओपी सारंगढ़ जितेंद्र खुंटे के निर्देश पर थाना प्रभारी कोसीर रूपेंद्र नारायण साय,सहायक उप निरीक्षक समयलाल सोनवानी देहात पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे। तभी मुखबिर से नूनपानी में अवैध महुआ शराब बनाने व बेचने की सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी टीम के साथ नूनपानी निवासी जीतराम साहू पिता जगदीश साहू उम्र 38 वर्ष के घर पर तस्दीक किये जिसके घर से एक डाल्डा बाल्टी 15 लीटर,एक जरेकीन 5 लीटर, एक थम्सअप बाटल से 2 लीटर कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। वही क्रमशः भद्रा निवासी भीखम यादव पिता रामलाल यादव उम्र 35 वर्ष के घर से 3 पीले जरेकीन में भरा हुआ कुल 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है तथा मुखबिर की सूचना पर ही सिंघनपुर निवासी ओम प्रकाश निराला पिता एंद राम उम्र 35 वर्ष  के घर से दो 5 लीटर के पीले जरेकीन एवं एक 5 लीटर के लाल जरेकीन से भरा हुआ कुल 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है। फिल्हाल नूनपानी निवासी आरोपी अजितराम साहू एवं भद्रा निवासी भीखम यादव पर आबकारी अधिनियम 34(2),59 (क) के तहत कार्यवाही करते हुए रिमांड पर दोनो को जेल भेज दिया गया है़। वहीं सिंघनपुर निवासी आरोपी ओमप्रकाश निराला पर भी आबकारी अधिनियम के तहत कागजी कार्यवाही देर शाम तक चल रही थी जिसके पूरे होते ही उसे भी रीमांड पर भेजने की जानकारी प्राप्त हुई है।
Previous Post Next Post