जीवन में जब भी हम समाज की ओर निहारते हैं तो हर क्षेत्र में ऐसे महानुभाव पाते हैं जो अपने कार्य और जिम्मेदारी के प्रति मिसाल बन जाते हैं और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन भी करते हैं। ऐसी ही शख्सियत पत्रकारिता के क्षेत्र मे है रमेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल पत्रकारिता मे चमकता हुआ वो सितारा है जिन्होने अपनी कलम की धारदार लेखनी से ख़ुद को दैदीप्यमान किया हुआ है। आज जब पत्रकारिता बहुत सारे आरोपों से दम तोड़ती नज़र आ रही है उस समय किसी प्रकार के दबाव में आए बिना कौरवों की सेना से घिरे हुए अभिमन्यु की तरह अपनी खबरों से फील्ड में तहलका मचा देने का माद्दा रमेश अग्रवाल में ही है। रमेश अग्रवाल ऐसे चुनिंदा पत्रकारों मे से हैं जिनके दोनों ही राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं से संबंध रहे चाहे वो भाजपा के लखीराम अग्रवाल रहे हो या कांग्रेस के अर्जुन सिंह, सत्यनारायण शर्मा हो। संबंधों के बावजूद जब कभी जरुरत रही हो तब रमेश अग्रवाल ने तीखी लेखनी लिखकर अपने पत्रकारिता के पेशे को गौरवान्वित किया। रमेश अग्रवाल ने सन् 1972 से पत्रकारिता आरंभ की और तत्कालीन समय के लगभग सभी लोकप्रिय अखबारों में अपनी सेवाएं प्रदान की जिसमें बिलासपुर टाइम्स, लोकस्वर, सबेरा संकेत आदि पत्रकारों से जुडे रहे जब गुरुदेव कश्यप जी बिलासपुर आना जाना करते थे तब उन्होने रायगढ़ सन्देश को साप्ताहिक के रूप में चलाने की महती जिम्मेदारी रमेश अग्रवाल को दी, रायगढ़ संदेश के संपादक के रूप में सफ़लता के बाद जनकर्म अखबार के संपादक के रूप में स्व रोशन लाल अग्रवाल के साथ अखबार आरंभ कर स्थापित किया। इस तरह अनेक अखबार से जुडे रमेश अग्रवाल पारिवारिक दिक्कतों से भी गुजरे कम उम्र में पिता के देहांत के बाद पूरे परिवार को सम्हाला, भाइयों को व्यवस्थित किया। सम्प्रति वे अपने पुत्र दीपेश के साथ मिलकर स्पीड न्यूज नामक वेब पोर्टल में लेखनी को दमदार तरीके से जिंदा रखे हुए हैं। सबको साथ लेकर चलने और मदद के लिए तैयार रहने वाले रमेश अग्रवाल भइया को जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं, अपना आशीर्वाद हम सब पर बनाए रखियेगा। पुनः बधाई और शुभकामनाएं।
*आपका अपना*
*रामचन्द्र शर्मा*
