पूर्ण राजनीतिक व्यक्ति रोशनलाल- *रामचंद्र*
रायगढ।
राजनीति में सभी दृष्टिकोण से परिपूर्ण होना बहुत मुश्किल होता है लेकिन जब जब रायगढ़ की राजनीति में श्रेष्ठ और सभी गुणों से परिपूर्ण लोगों की चर्चा होगी तो रोशनलाल अग्रवाल का नाम सबसे अग्रणी रहेगा। सोचा नहीं था कि एक सप्ताह पूर्व जिस निर्भीक और जीवट व्यक्ति से बात हो रही है उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने मन की बातें लिखनी पड़ेगी। सच में एक योद्धा की तरह ही उनको देखा। उनके अंदर गजब का आत्मविश्वास, अपने विरोधियों को भी अपनी ओर खींच लेने का माद्दा, आज की पुरी रायगढ़ भाजपा कहीं न कहीं उनकी देन है, उनकी कर्जदार है राजनीतिक रूप से चाहे कोई भी भाजपा का बड़ा नेता हो या छोटा। सभी की आंखे गमगीन है सभी को रोशनलाल अग्रवाल के इस तरह चले जाने की पीड़ा है। मै जब नौकरी छोड़ कर आया तो उनके व्यक्तित्व को बहुत क़रीब से देखा और जाना कि क्यों लोग उनकी राजनीति के मुरीद हैं या विरोधी हैं। उनकी जीवटता, उनके संघर्ष का जज्बा, उनकी दूरदर्शिता और इंसान पहचानने की क्षमता उनको बाकी सब से अलग पहचान दिलाती है। मै भी उनकी लगभग सारी बातों का मुरीद रहा, मै हमेशा सबके बीच कहता था कि रोशन भइया को हराना या उनका मुकाबला करना आसान नहीं है, रोशन भइया को किसी भी रूप में टक्कर देने के लिए रोशन अग्रवाल बनना होगा क्युकी उनकी मेहनत और संघर्ष क्षमता, उनकी जैसी राजनीतिक चतुराई बिरलों में ही देखने मिलती है। आपको पत्रकारों के लिए, आम जानता के लिए, अपनों के लिए संघर्ष करते हुए देखा है काश आपका थोडा सा गुणिय अंश मुझमें आ जाए। ऐसा लग रहा है कि उनके लिए लिखता ही जाऊ। सच में रोशन भइया जाना तो एक दिन सभी को है पर यू अचानक इस तरह जाओगे ये नहीं सोचा था उफ्फ आंखे नम और मन बहुत व्यथित है क्या कहूं भरोसा नहीं हो रहा पर ईश्वर की नियति को स्वीकार करना होगा लेकिन रायगढ़ की जनता और मेरे दिल में आप सदा ही रहोगे एक अलौकिक राजनीतिक और बेहतर इंसान के प्रतिबिंब के रूप में। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। बहुत आदर के साथ आपको कोटि कोटि नमन करता हूं।
आपका
रामचंद्र शर्मा
एक छोटा अदना सा पत्रकार
