श्याम कुमार पटेल की रिपोर्ट
कोसीर - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उलखर-कोसीर के तत्वधान में कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस संपन्न हुआ। जहां कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर कांग्रेस द्वारा किए गए जनहित कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम को अनु.जा.जिलाध्यक्ष घनश्याम मनहर,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक प्रतिनिधी गनपत जांगडे़,ब्लाक कांग्रेस उलखर-कोसीर अध्यक्ष विष्णु चंद्रा ने संबोधित किया। अपने संबोधन में गनपत जांगडे़ ने कांग्रेस पार्टी को किसान और आम आदमी की पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब मजलुमों किसानों के साथ उनके हक के लिए खडी़ रही है भाजपा केवल लोगों को झूठे वादें करती है और समय पड़ने पर अपने वादे से मुकर जाती है अगर कोई पार्टी सभी वर्ग के लिए सोंचती है तो वो है कांग्रेस पार्टी। वहीं घनश्याम मनहर ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी नितीयों को लेकर भाजपा पर जमकर तंज कसा कहा कि आज केंद्र सरकार किसानों को सड़क पर भूखा मार रही है परंतु उनके अधिकार और न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खडी़ है। वहीं विष्णु चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस जो भी कहती है वो पूरा करती है कांग्रेस की विभिन्न योजनाओं से आज प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है हम सभी को इसी तरह पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाना है। आज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अनु.जाति जिलाध्यक्ष घनश्याम मनहर,जिला कांग्रेस सचिव गनपत जांगडे़, जिला पंचायत सदस्य आनिका भारद्वाज,ब्लाक कांग्रेस उलखर-कोसीर अध्यक्ष विष्णु चंद्रा,अ.जा.ब्लाक अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, युवा कांग्रेस महासचिव राजकुमार अग्रवाल, कोसीर सरपंच लाभो लहरे, पूर्व जनपद सदस्य छेदु साहू, अशोक वर्मा, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष लालबहादुर चंद्रा, सचिव तारनिश चंद्रा, अ.जा.सचिव अरविंद सारथी, हरिकिशन जायसवाल, शंभु राव, उत्तरा पटेल, सेवक पटेल,शंकर चंद्रा, कुलदीप कर्ष, जियालाल चंद्रा, विधायक मिडीया प्रभारी गोल्डी लहरे, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे, युवा पत्रकार श्याम कुमार पटेल उपस्थित रहे़।

