10 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण रायगढ़ स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सम्पन्न

गोल्डी लहरे की रिपोर्ट



कोसीर ,सारंगढ़, रायगढ़ - 16 अक्टूबर को जिला पंचायत रायगढ़ एवं निर्माण प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायगढ़ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस समापन समारोह में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यलय से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विभाष कुमार, ज़िला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मेला राम लहरे, ज़िला पंचायत रायगढ़ के सहायक परियोजना अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह राय एवं आरसेटी निर्देशक श्री एक्का जी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 4 ऋण प्रकरण, आदिवासी स्वरोजगार योजना के 3 ऋण प्रकरण एवं अंत्यावसायी स्वरोजगार योजना के 4 ऋण प्रकरण बनाया गया।

Previous Post Next Post