जिला योजना समिति की सदस्य बनी अनिका बिनोद भारद्वाज सारंगढ़ विधायक ने दी बधाई

 अंचल के कांग्रेसियों ने दी बधाई 

 जिला पंचायत 07 से श्रीमतीं बैजंती लहरे और 09 से अनिका भारद्वाज समिति के सदस्य बने 


लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट

  कोसीर । रायगढ़ जिला योजना समिति का निर्वाचन  आज दिनांक 27  नवम्बर को रायगढ़ कलेक्टर प्रांगण के सृजन कक्ष में आयोजित किया गया जहाँ जिला पंचायत से  सभी 25 सदस्यों में 13  सदस्यों का निर्वाचन होना था वहीं जिला पंचायत से कुल  19  सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया जहां 13  सदस्यों में 13 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए जिसमे सारंगढ़ से अनिका बिनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत रायगढ़, सीता चिंतामणि पटेल जिला पंचायत सदस्य, बैजन्ती नंदराम लहरे जिला पंचायत सदस्य ने जीत दर्ज की साथ ही पूरे जिले से आकाश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य,कैलाश शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य,गौरीशंकर राठिया जिला पंचायत सदस्य,रोहिणी प्रताप सिंह राठिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, मालती नीलाम्बर राठिया जिला पंचायत सदस्य,पूर्णिमा जायसवाल जिला पंचायत सदस्य,पुनिता दिलीप पटेल जिला पंचायत सदस्य,संतोषी राठिया जिला पंचायत सभापति, बिलास तिहारु सारथी जिला पंचायत सदस्य,संगीता गुप्ता जिला पंचायत सभापति जीते सभी सदस्यों को उमेश पटेल मंत्री छ०ग०शासन ने बधाई दी और जिला हित में कार्य करने की बात कही बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार,विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पांडे,जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु चंद्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल,सूरज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी तथा ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सारंगढ़ के आमजन ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिए।


Previous Post Next Post