Advertisement

बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस उलखर-कोसीर ने खोला मोर्चा


कोसीर - लगातार पेट्रोल, डीजल, कैरोसीन, गैंस सिलेण्डर तथा खाद्य वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी उलखर कोसीर ने सत्यम फ्यूल्स के सामने  सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकदिवसीय विरोधात्मक धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम की अगुवाई ब्लाक अध्यक्ष सुनिता देवी चंद्रा ने की जिसमें सारंगढ़ विधायक प्रतिनीधी जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे़, जिला पंचायत सभापति बैजंति नंदू लहरे ने कार्यक्रम को समर्थन दिया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे़ ने मोर्चा संभालते हुए कहा - कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने आज तक देश की जनता को केवल ठगने का ही काम किया है। आज पेट्रोल डीजल कैरोसीन के दाम के साथ खाद्य वस्तुओं की किमतें आसमान छू रही बढ़ती महंगाई से देश की जनता का बुरा हाल हो गया है लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार गहरी नींद में सोयी हुई है। जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा ने भी केंद्र सरकार को आडे़ हाथों लिया और कहा- कि देश में महंगाई से जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार दिल्ली में सेंट्रल विस्टा बनाने में मस्त है उसे देश की जनता की दुःख तकलीफ नही दिखायी दे रही। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसमें जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे़, ब्लाक अध्यक्ष सुनिता चंद्रा, जिला पंचायत सभापति बैजंति नंदू लहरे, जिला महामंत्री विष्णु चंद्रा, विधायक मिडीया प्रभारी गोल्डी लहरे, विधायक प्रतिनिधी शिक्षाविभाग श्याम पटेल,कोसीर सरपंच लाभो लहरे, लालबहादुर चंद्रा, तारनीश चंद्रा, अशोक वर्मा, कोमल वर्मा, गौरी चंद्रा, हरिकिशन जायसवाल, किर्तन कर्ष, शंभू राव, युवा कांग्रेस से कामेश लहरे, राजेंद्र राव, जितेंद्र चंद्रा, राजेंद्र श्रीवास, अशोक आदित्य, नीलकमल कर्ष, फुलवा विश्वकर्मा, हरिकिशन यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।